प्रतिनिधि सभा भंग किए जाने के विरोध में जसपा का बिराटनगर में विरोध प्रदर्शन

माला मिश्रा जोगबनी ।प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के द्वारा प्रतिनिधि सभा भंग करने के विरोध में जसपा का विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को जनता समाजवादी पार्टी का एक दर्जन से भी अधिक केंद्रीय सदस्य बिराटनगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लिया । जिसमे
युवराज कार्की , संजय सिंह,जयराम यादव, तेजलाल कर्ण, खुर्शीद हविव इराकी (नन्हे मियाँ), भूराज राई,भोगेन्द्र यादव, लक्ष्मण साह, रामलाल सुतिहार,जोगिलाल यादव, तरवेज हक , रामविलास यादव, अमरेंद्र कुमार साह, इनाअमुल हक अन्सारी, संजू शर्मा, सुरेश सिंह गंगई, सत्यनारायण साह शामिल थे । इस मौके पर संसारी माई स्थान से विरोध रैली निकाला गया जो नगर परिक्रमा के बाद कोण सभा मे परिणत हुआ । कोण सभा को मोरंग जिला अध्यक्ष
राजकुमार यादव,मोहम्मद कादिर सहित आधा दर्जन नेताओ ने संबोधित किया । कार्यक्रम में मोहम्मद फैयाज मो. नसरूल छात्र नेता राकेश रोशन यादव सक्रिय रह कार्यक्रम को सफल बनाया ।इस मौके पर विरोध प्रदर्शन में प्रबीन जैन बसुन्धरा झा , राजेश झा , छात्र नेता बिपुल झा , प्रीति झा , गुड़िया साह व अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

