Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती शहर हरसिद्धि में ‘नेपाल–भारत मैत्री संवाद’, दो देश के बीच अटूट सम्बन्ध कायम रहने की विश्वास

 

रेयाज आलाम, वीरगंज, १० दिसम्बर ।
बिहार राज्य (भारत) स्थित हरसिद्धि शहर में नेपाल–भारत सम्बन्ध को लेकर एक विचार–गोष्ठी आयोजन की गई है । मीडिया फॉर बोर्डर हारमोनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेपाल और भारत के विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि और संचारकर्मियों की सहभागिता रही । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए दोनों देशों के वक्ताओं ने नेपाल–भारत संबंध, इतिहास, वर्तमान परिस्थिति और चुनौतियों के विषय में चर्चा किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पर्सा जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा कि आज के दिन कुछ व्यक्ति नेपाल–भारत सम्बन्ध को कमजोर बनाने के लिए अग्रसर हैं, उनका यह भी मानना है कि उन लोगों की इसतरह का प्रयास सफल होनेवाला नहीं है । नेता यादव ने कहा– ‘दिल्ली और काठमांडू में रहनेवाले कुछ लोग कते हैं कि नेपाल–भारत सीमा में काटेदार जाली लगाना होगा, लेकिन नेपाल–भारत संबंध सिर्फ कानून और नियम से चलनेवाला नहीं है, इस तथ्य को भी अध्ययन करना होगा । क्योंकि नेपाल–भारत बीच रहे समाजिक संबंध राजनीतिक और प्रशासनिक सीमा से टूटनेवाला नहीं है ।’
नेता यादव को यह भी मानना है कि नेपाल–भारत सरकार बीच आपसी संबंध में दरार पैदा हो सकती है, लेकिन दो देनों देशों में रहनेवाले नागरिकों के बीच दरार पैदा होनेवाला नही हैं । नेपाल–भारत जो भी समस्या दिखाई दे रही है, उसको कुटनीतिक माध्यम से समाधान करने के लिए भी नेता यादव ने आग्रह किया ।
कार्यक्रम में नेपाल की ओर से वीरगञ्ज महानगरपालिका के मेयर विजय कुमार सरावगी, प्रदेशसभा सदस्य रमेश कुर्मी, ओमप्रकाश शर्मा, करिमा बेगम, नेपाली कांग्रेस पर्सा के सभापति अजय कुमार द्विवेदी सहभागी थे । इसीतरह उद्योगपति अशोक कुमार वैध, सञ्चारकर्मी चन्द्रकिशोर झा, कन्हैयालाल केसरी, राम कुमार सर्राफ, अनिल तिवारी, रितेश त्रिपाठी, राधेश्याम पटेल जैसे वक्ताओं ने कार्यक्रम में अपना विचार प्रस्तुत किया । भारत की ओर से सांसद् अजय निषाद, हर्सिद्धिका विधायक कृष्णनन्दन पासवान, भाजपा के राष्ट्रिय परिषद सदस्य राजिन्द्र प्रसाद गुप्ता जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com