पिछले २४ घंटों में ३०३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी ६ संक्रमितों की मृत्यु
काठमांडू, २६ जनवरी । नेपाल में पिछले २४ घंटों में ३०३ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संक्रमण पुष्टी हुई है । ४५७४ व्यक्तियों में परीक्षण करने पर ३०३ व्यक्ति में संक्रमण पाया गया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २७००९२ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले २४ घंटों की अवधि में ही कोरोना से संक्रमिणत ६ व्यक्ति का निधन हो गया है । इसतरह संक्रमित होकर मरनेवालों की कूल संख्या २०१७ पहुँच गई है । २४ घंटों की अवधि में ही २८५ संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से डिश्चार्ज भी हो गए हैं । इसतरह कोरोना को पराजित करनेवालों की कूल संख्या २६४८२३ पहुँच गई हैं । मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन १२२ क्वारेन्टाइन में और २२५२ आइसोलेसन में उपचारत हैं ।

