अब एक–दो दिनों में ही सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला हैः प्रचण्ड

काठमांडू, २३ जनवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) प्रचण्ड–माधव समूह के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने दावा किया है कि सर्वोच्च अदालत से बिघटित प्रतिनिधिसभा (संसद्) पुनर्स्थापना होनेवाला है । २०वें मजदूर बलिदान दिवस तथा अभिनन्दन कार्यक्रम को काठमांडू में सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘संवैधानिक निकायों की ओर से संवैधानिक मर्म और भावना के अनुसार काम होने की अपेक्षा है । किसी भी समय में संविधान को अनदेखा करनेवाले, संविधान और संसद् को बिघटन जैसे अलोकतान्त्रिक और असंवैधानिक कदम में करेक्सन होनेवाला है । मैं विश्वस्त हूं कि अब एक–दो दिनों में ही संसद् पुनर्स्थापना होनेवाला है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा है कि अगर संविधान में कोई कमी–कमजोरियां है तो समय की मांग के अनुसार उसको करेक्सन किया जा सकता है ।

