Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुकेश अंबानी एक बार एशिया के सबसे बड़े रईस

 

मुकेश अंबानी एक बार फिर न केवल एशिया के सबसे बड़े रईस के बन गए हैं बल्कि चीन के झोंग शानशान को दुनिया के शीर्ष 10 अमीरों की सूची से बाहर भी कर दिया है।बता दें कुछ समय पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति होने का खिताब झोंग शानशान ने छिन लिया था। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर के मुताबिक मुकेश अंबानी अब 10वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, शानशान 11वें स्थान पर लुढ़क गए हैं।

यह भी पढें   मधेश का प्रथम सूर्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

रैंकिंग रईस नेटवर्थ अरब डॉलर में
1 जेफ बेजोस 185.1
3 एलन मस्क 174.5
2 बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली 157
4 बिलगेट्स 123.9
5 मार्क जुकरबर्ग 96.7
7 वॉरेन बफेट 94.4
6 लैरी पेज 90.7
8 लैरी एलिशन 89.3
9 सर्गी ब्रिन 88.3
10 मुकेश अंबानी 83.6
14 झोंग शानशान 83.6
स्रोत: फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर

शानशान ने ऐसे छोड़ा था पीछे

ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, साल 2020 में शानशान की संपत्ति में सात अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यह मुकाम अपने बोतलबंद पानी और वैक्सीन बनाने वाली कंपनी की बदौलत हासिल किया।

यह भी पढें   रास्वपा चुनाव में मतदान के अंतिम चरण के दौरान विवाद की स्थिति पैदा

बता दें कि फोर्ब्स ​के रियल-टाइम बिलियनेयर रैंकिंग्स से हर रोज पब्लिक होल्डिंग्स में होने वाले उतार-चढ़ाव के बारे में जानकारी मिलती है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में शेयर बाजार खुलने के बाद हर 5 मिनट में यह इंडेक्स अपडेट होता है. जिन व्यक्तियों की संपत्ति किसी प्राइवेट कंपनी से संबंधित है, उनका नेटवर्थ दिन में एक बार अपडेट होता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *