सीमा-नाका जल्द ही पूर्ण रुप से सुचारु : उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल
रौतहट ।
उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि नेपाल-भारत सीमा नाका में सरकार जल्द ही सवारी साधन समेत आने जाने की व्यवस्था शुरु करेगी। अभी पैदलयात्री के लिए ही सीमा खुली हुई है जो अब पूरी तरह से खुलेगी ।
कोरोना भाइरस (कोभिड-१९) महामारी के कारण लम्बे समय से सरकार ने सीमा पर कडाई कर रखी है ।
मौलापुर नगरपालिका के पतौरा में शुरु हुए दूसरे मधानी महायज्ञ का उदघाटन करते हुए उपप्रधानमन्त्री पोखरेल ने सीमा क्षेत्र की जनता को हो रहे परेशानी के मद्देनजर यह बात कही ।
पतौरा में जगह उत्खनन के क्रम में शिव की प्राचीन मूर्ति मिलने के स्थान में मधानी महायज्ञ की शुरुआत हुई है ।

