Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशि के अनुसार करें होलिका दहन, जीवन से कष्ट होंगे दूर, घर में रहेगी खुशहाली:- ज्योतिष सम्राट दुबे

 

नक्षत्र और ज्योतिष के अनुसार होलिका दहन की रात काफी प्रभावशाली होती है. इस दिन अगर पूरी सावधानी और विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है तो काफी लाभ मिलता है. वहीं राशियों के अनुसार होली की पूजा करने से जीवन से समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं और घर में लक्ष्मी जी का वास रहता है.
ज्योतिष सम्राट पं.पुरुषोतम दुबे के अनुसार होलिका दहन की रात बेहद खास मानी जाती है. कहा जाता है कि होलिका दहन के समय की जाने वाली पूजा से घर में धन धान्य के भंडार तो भरते ही हैं वहीं जीवन से समस्त कष्ट भी दूर हो जाते हैं. इस साल होलिका दहन 28 मार्च 2021 रविवारको किया जाएगा. होलिका दहन के समय बेहद ही सावधानी के साथ पूजा करनी चाहिए. वैसे भी इस साल होलिका दहन पर कई विशेष योग बन रहे हैं. दरअसल इस बार होली पर अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग व अमृत योग बन रहे हैं. ये योग लगभग सभी राशियों के लिए काफी फलदायी बताए जा रहे हैं. शुभ योग में अगर होलिका दहन किया जाता है तो जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

यह भी पढें   कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा आज स्याङ्जा जाएंगे, मनकामना मंदिर का करेंगे उद्घाटन

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 18 बजकर 52 मिनट से रात्रि 21 बजकर 11 मिनट तक रहेगा यानि 02 घंटे 20 मिनट तब होलिका दहन का मुहूर्त बना हुआ है. इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ है. इस वर्ष होलिका दहन के समय भद्रा नहीं रहेगी.

राशि के अनुसार करें होली की पूजा मिलेगा लाभ

मेष राशि

इस राशि वाले जातक होलिका दहन खैर या खादिर की लकड़ी से करें ऐसा करन से मानसिक परेशानियों से निजात मिलेगी. साथ में गुड़ की आहुति भी दें.

वृष राशि

वृष राशि वाले गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करें और चीनी से आहति दें. यकीन मानिए सभी कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी.

यह भी पढें   नवरात्रि की आस्था और नारी की व्यथा : कैलाश दास

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले अपामार्ग और गेंहू की बाली से हालिका दहन करें और कपूर से आहुति दें. आपकी धन से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वाले पलाश की लकड़ी से होलिका दहन करें और लोहबान से आहुति दें. नौकरी और करियर से जुड़ा शुभ सामाचार मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले मदार की लकड़ी से होलिका दहन करें और गुड की आहुति देकर पितरों को जरूर याद करें. व्यापार से जुड़ी आपकी समस्त परेशानियों दूर होंगी.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अपामार्ग की लकड़ी से होलिका दहन करें और कपूर की आहुति दें.इसके साथ ही सभी देवी देवताओं का स्मरण भी करें. कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी.

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक होलिका दहन में गूलर की लकड़ी जलाएं और कपूर की आहुति दें. जीवन की परेशानियों से निजात मिलेगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि वाले खैर की लकड़ी से हालिका दहन करें और गुड़ की आहुति दें. लाभ मिलेगा.

यह भी पढें   एनपीएल में सुदूरपश्चिम रॉयल्स की दमदार वापसी, पोखरा एवेंजर्स को 6 विकेट से हराया

धनु राशि

उच्च पद की प्राप्ति में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए धनु राशि वाले पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ व चना की आहुति दें. साथ में भगवान विष्णु की पूजा भी करें.

मकर राशि

शनि और गुरु ग्रह आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. आप पर शनि की साढ़ेसाती भी है. होलिका दहन शमी की लकड़ी से करें और तिल की आहुति दें. आपके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी.

कुंभ राशि

कर्ज आदि की समस्या से यदि परेशान हैं तो शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें.

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ व चना की आहुति दें. इसके बाद पितरों का आभार व्यक्त करें. आपकी सभी स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी दूर हो जाएगी.

समस्त में होली का हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएं सहित बधाई !!!

ज्योतिष सम्राट दुबे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com