Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैक्सीन आयात में भ्रष्टाचार हुआ है तो दोषी के ऊपर कारवाही होगीः प्रधानमन्त्री

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १० मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण जो वैक्सीन आयात हो रहा है, उसमें कोई भी घोटाला नहीं हुई है । उन्होंने दावा किया है कि अगर वैक्सीन आयात में घोटाला हुई है तो दोषी के ऊपर कारवाही की जाएगी ।

प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है कि वैक्सीन आयात और घोटाला संबंधी प्रसंग निकालकर सरकार के विरुद्ध प्रचारबाजी की गई है । सोमबार आयोजित संसद् बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘सरकार कोराना महामारी नियन्त्रण के लिए क्रियाशील है । लेकिन प्रधानमकन्त्री के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है, कोभीड विरुद्ध आयातित औषधी और वैक्सीन में भ्रष्टाचार को जोड़ा जा रहा है, जहां कोई भी कनेक्सन नहीं, है, उसको अनुचित प्रचार–प्रसार किया जा रहा है ।’
प्रधानमन्त्री दावा किया है कि विश्वभर वैक्सीन अभाव है, तब भी दक्षिण एसिया में भारत के बाद अधिक वैक्सन आयात करनेवाला देश नेपाल ही है । उन्होंने कहा– ‘पीसीआर टेष्ट, आइसीयू और भेन्टिलेटर की व्यवस्था हो रही है । महामारी नियन्त्रण और जनता की जीवन रक्षा सरकार की प्राथमिकता है । ऐसी अवस्था में भी अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो वह अक्षम्य अपराध है, इसमें छानबिन होगी और कारवाही की जाएगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com