Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले विभाजन हो जाता है तो मैं माधव–झलनाथ के साथ रहूंगाः गौतम

 
बामदेव गौतम, फाईल फोटो

काठमांडू, १० मई । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम ने कहा है कि अगर नेकपा एमाले पार्टी विभाजन हो जाता है तो उनका साथ वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल और माधव नेपाल के पक्ष में रहनेवाला है । अपने सचिवाल सदस्य को सोमबार उन्होंने इसके बारे में जानकारी दिया है ।
नेता गौतम ने कहा है कि खनाल–नेपाल समूह की ओर से ४० प्रतिशत पार्टी सदस्यों को साथ लेकर नयां पार्टी गठन हो या उसके बिना ही नयां पार्टी निर्माण हो, उसमें उनका साथ रहनेवाला है । उन्होंने कहा है कि आज पार्टी के भीतर जो समानान्तर गतिविधि चल रही है, इसमें भी उनका साथ रहनेवाला नहीं है । नेता गौतम ने प्रष्ट शब्द में कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में उनका साथ पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली को नहीं है ।
उपाध्यक्ष गौतम को कहना है कि अगर एमाले को एक बनाना है तो पार्टी को वि.सं. २०७५ जेष्ठ २ गते की परिस्थिति से आगे बढ़ना होगा । उन्होंने आगे कहा– ‘इके लिए अध्यक्ष ओली जी तैयार नहीं हो रहे हैं । इसीलिए मैं उनके पक्ष में नहीं हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com