केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचली संस्थाओं को ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर वितरित किए

(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो) नई दिल्ली : 10 मई, 2021: केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेटअफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा दिल्ली-एनसीआर में हिमाचल की विभिन्न संस्थाओं हिम सामाजिक संगठन, हिमाचल मित्र मंडल, ऊना हितकारणी सभा, हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद, शिव शक्ति मंदिर सेवा ट्रस्ट कांगड़ा निकेतन तथा हिमाचल कल्याण सभा को बुलाया और उन्हें पचास ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर वितरित किए । इस मौके पर “कोरोना से जंग जीतेंगे हम” स्लोगन को सार्थक साबित करते हुए अनुराग जी ने कहा कि इस लड़ाई से जीतना जरुरी है और जो हिमाचली संस्थाएं अच्छा काम करती हैं हमने उनको आगे आने को कहा है | इसी दिशा में दिल्ली और एनसीआर में रह रहे हिमाचलियों को करोना महावारी से बचाव हेतु उक्त कदम उठाया ताकि हिमाचल के लोगों को मदद मिल सके। इस बाबत सभी हिमाचली संस्थाओं ने माननीय केन्द्रीय मंत्री जी का ह्रदय से आभार भी व्यक्त किया है |
जरूरतमंद लोग कॉन्संट्रेटर के लिए एरिया वाइज़ (areawise)इन सदस्यों से सम्पर्क कर सकते हैं:
1. श्री किशोरी लाल शर्मा जी (हिमाचल मित्र मंडल) से द्वारका और उसके आसपास के क्षेत्र के लोग इस नम्बर पर उनसे संपर्क कर सकते हैं 9811119275
2. श्री रविन्द्र शर्मा जी (हिम समाजिक संगठन, रोहणी) से रोहणी और उसके आसपास के क्षेत्र के लोग संपर्क कर सकते हैं 9811172243
3. श्री पवन वासुदेवा जी (ऊना हितकारणी सभा) से मूयर विहार और उसके आसपास के क्षेत्र के लोग सम्पर्क कर सकते हैं 9868222252
4. श्री अरुण कटोच जी (हिमाचल वेलफेयर एसोसिएशन फरीदाबाद) से फरीदाबाद क्षेत्र के लोग सम्पर्क कर सकते हैं 9871469111
5. श्री रमेश चंदेल जी (शिव शक्ति मंदिर सेवा ट्रस्ट कांगड़ा निकेतन) ( +918800340850 और श्री सुधीर जी से कांगड़ा निकेतन, विकासपुरी, उत्तम नगर, तिलक नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग सम्पर्क कर सकते हैं 9560017777
6. श्री राकेश कुमार शर्मा जी (हिमाचल कल्याण सभा) से ऐंडरुजगंज, सादिक नगर, किदवईनगर, कोटला, लाजपत नगर और उसके आसपास क्षेत्र के लोग संपर्क कर सकते हैं 9811425242
परन्तु मशीन लेने के लिए अपने आधार कार्ड की फोटोकापी, पूरा पता और फोन नम्बर अवश्य देना होगा।

