Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा पन्द्रह दिनों के भीतर आक्सीजन प्लान्ट लगाने के निर्देश पर अफिन का गम्भीर ध्यानाकर्षण

 

 

काठमान्डू

नेपाल के निजी स्वास्थ्य संस्थानों के संगठन (अफीन) के अध्यक्ष बसन्त चौधरी द्वारा   प्रेस विज्ञप्ति जारी कर २०७८/०१/२९ गते को स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय द्वारा दिए गए उस निर्देश पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि  एक सौ बेड सञ्चालित करने वाले निजी अस्पताल को १५ दिन के भीतर अपना आक्सिजन प्लान्ट जडान करने के लिए कहा गया है ।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविद -19 महामारी के कारण देश भर में ऑक्सीजन की कमी से अवगत हैं। और, हम इस असहज स्थिति के बारे में भी गंभीर हैं। सभी सीमित साधन के बावजूद अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं । परन्तु राज्य द्वारा साधन उपलब्ध कराने की बजाय इस तरह के गैर-जिम्मेदार निर्णय से पता चलता है कि राज्य मौजूदा विकट स्थिति में कैसे काम कर रहा है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज उद्यमियों के साथ करेंगे चर्चा

पूरे देश में निषेधाज्ञा जारी है और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस भी बंद हैं।  परिवहन के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं है ऐसे में क्या यह सम्भव है कि पन्द्र दिनों के भीतर प्लान्ट ललगाने का काम सम्पन्न किया जा सके । दुनिया का कोई भी उद्योग खरीद समझौते के बाद तीन महीने से कम का संयंत्र स्थापित नहीं कर पाएगा।

१०० शय्या के अस्पताल के लिए  नेपाल सरकार के मापदण्डबमोजिम प्लान्ट का मूल्य  कम से कम २ करोड पडता है । इसके जडान के लिए पूर्वाधार निर्माण करने के लिए ५० लाख आवश्यक होगा । वर्तमान परिस्थिति में उक्त निवेश करने के लिए अस्पताल सक्षम नहं है । ऐसे में सरकार द्वारा विशेष कदम उठाया जाना चाहिए पर वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है ।

यह भी पढें   बज्जिका पाण्डुलिपि पुरस्कार से सम्मानित हुए साहित्यकार अजयकुमार झा,

विज्ञप्ति में कहा गया है कि निजी अस्पताल दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि देश के सामने आने वाली समस्याओं को हल करने में अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें और  इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार है ।

नेपाल के निजी स्वास्थ्य संस्थानों का संघ (AFIN)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *