Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व सभामुखों ने कहा– संसद् बिघटन असंवैधानिक

 
फाइल तस्वीर

काठमांडू, २५ मई । पूर्व सभामुखों ने कहा है कि प्रतिनिधिसभा अर्थात् संसद् बिघटन असंवैधानिक कदम है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के सिफारिश पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा संसद् बिघटन होने के बाद सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने आज पूर्व सभामुखों के साथ विचार–विमर्श किया था । विचार–विमर्श में सहभागी सभी पूर्व सभामुख ने कहा है कि संसद् बिघटन असंवैधानिक है ।
बैठक में पूर्व सभामुख ओनसरी घर्ती, कृष्णबहादुर महरा, रामचन्द्र पौडेल उपस्थित रहे थे । लेकिन एमाले संसदीय दल के उपनेता भी रहे पूर्वसभामुख सुवासचन्द्र नेम्वाङ उपस्थित नहीं रहे । विचार विमर्श में सहभागी पूर्व सभामुखों का कहना है कि संसद् आम जनता के लिए एक प्रतिनिधि संस्था है? उसके ऊपर दो–दो बार असंवैधानिक आक्रमण हो चुका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed