Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अप्पन ब्राह्मण समाज ने शुरू की निःशुल्क टेली मेडिसिन की सेवा

 


माला मिश्रा/ जोगबनी । 1 नंबर प्रदेश के बिराटनगर में अप्पन ब्राह्मण समाज की ओर से कोविड से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क टेली मेडिसिन सेवा शुरु की है।होम आईशोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए समाज की ओर से यह सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।कोविड-19 सहयोग उप समिति अप्पन ब्राह्मण समाज के संयोजक अमर कुमार झा ने एक लर्स बयान जारी कर बताया कि डॉ. निर्मल झा,डॉ. अस्मितानन्द ठाकुर,डॉ भास्कर झा,डॉ. सुभाषचंद्र झा,डॉ.सुधाकर झा,डॉ. प्रवीण झा और डॉ. मनीष झा समाज की ओर से वैसे कोविड पीड़ित मरीज जो घर मे रहकर होम आईशोलेट हैं,उनके लिए फोन पर टेली मेडिसिन सेवा की शुरुआत की गई है।समाज ने कोविड के विकट काल मे घर मे इलाजरत लोगों को भारी परेशानी के मद्देनजर ऐसी व्यवस्था की गयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com