Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना को मात देकर घर लौटा जोगबनी निवासी संजय भगत उर्फ टिंकू

 

माला मिश्रा/ जोगबनी । कोरोना से जहां मौत की खबरें लगातार लोगों को डरा रही थी,वहीं मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोरोना पर जीत दर्ज कर सकुशल वापस लौटने वाले वॉरियर्स के कारण लोगों में भय का माहौल भी खत्म होता जा रहा है।इसी क्रम में पिछले 23 दिनों से कोरोना से संक्रमित जोगबनी वार्ड 9 के निवासी संजय भगत उर्फ टिंकू गुरुवार को कोरोना को मात दे अपना घर सकुशल लौट आया है । गुरुवार को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद सदभावना जेनरल अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।बताया गया कि 5 मई को बुखार आने पर आरटीपीसीआर और एंटीजेन रेपीड किट टेस्ट  रिपोर्ट नेगेटिव आया था। हालांकि तबियत बिगड़ने और सांस लेने में परेशानी पर एक्सरे फिर सिटी स्कैन कराया गया तो 25 में 17 प्रतिशत इन्फेक्शन की पुष्टि हुई । ऑक्सीजन भी 68 प्रतिशत दिखा रहा था । आनन फानन में उसे पूर्णिया के फातमा होस्पिटल में एडमिट कराया गया,जहां तीन दिन लगातार इलाज के बाद तबियत में सुधार नही होने और चिकित्सको द्वारा क्रिटिकल केश बताए जाने पर मरीज को डिस्चार्ज करा पूर्णिया के ही सदभावना जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां मरीज की तबियत में पहले दिन से सुधार देखने को मिला।जिसका कारण चिकित्सको व नर्सों का मरीज के साथ अच्छा व्यवहार रहा और इस कारण मरीज का तबियत में नित्य सुधार होने लगा।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वलि प्रथा के बिरोध में प्रवचन तथा कवि गोष्ठी की गयीआयोजित

मरीज के बड़े भाई मंटु भगत ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक डॉ कुशल कुमार , डॉ दीनबंधु पात्रा , डॉ कृष्ण मोहन का कड़ी मेहनत और व्यवहार से क्रिटीकल केश में तब्दील मरीज कोरोना का जंग जीत पाया है । मरीज के परिजनों ने बताया इस दौरान जोगबनी निवासी दिल्ली नोएडा का चिकित्सक राकेश ठाकुर का मार्गदर्शन और हौशला मिलता रहा जिस वजह से कोरोना को मात देने में सफल रहा, उन्होंने इस दौरान सहयोग देने बाले सभी के प्रति आभार जताया है ।

यह भी पढें   सऊदी अरब के तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला: एक नेपाली सहित दो विदेशी श्रमिकों की मौत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com