Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद और एक्टर रवि किशन ने भोजपुरी भाषा की फ़िल्मों में अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग

 

 

भोजपुरी भाषा की फ़िल्मों में अश्लीलता के मुद्दे पर बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन शुक्ला ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर भोजपुरी फ़िल्मों और गानों में अश्लीलता पर रोक लगाने की मांग की है।

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अश्लीलता को लेकर पहले भी चिंता जतायी जाती रही है। तमाम साधन-सम्पन्न होते हुए भी इस इंडस्ट्री के पिछड़ेपन की बहुत बड़ी वजह अश्लीलता की छौंक है, जो किसी फ़िल्म के दृश्य, संवाद या गानों में नज़र आती है। एक ख़ास वर्ग को ख़ुश करने के लिए निर्माता ऐसा कंटेंट तो बनाते हैं, मगर इसका नुक़सान व्यापक है, जिसका अंदाज़ा तत्काल नहीं लगाया जा सकता।

यह भी पढें   जितिया व्रत : मातृत्व, लोकविश्वास और संतान-मंगल की जीवंत परंपरा : श्वेता दीप्ति

रवि ने पत्र में इस बात पर चिंता जतायी कि पिछले कुछ सालों में भोजपुरी फ़िल्मों में अश्लीलत कंटेंट की बढ़ोत्तरी हुई है। भोजपुरी गाने अश्लीलता का पर्याय बन चुके हैं, जो चिंताजनक है। इसमें कहा गया है कि इन गानों से युवाओं के मन-मस्तिष्क विकृत होते हैं। इस पर विलम्ब रोक लगाने की दरकार है।

बता दें, रवि किशन और भोजपुरी सिनेमा के बीच तीन दशक से अधिक का संबंध है। भोजपुरी को लोकप्रिय बनाने में रवि किशन का बहुत योगदान है। अगर भोजपुरी के नामी चेहरों की बात करें तो रवि के अलावा मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम लिया जा सकता है। पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी भोजपुरी के जाने-माने नाम हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा की तैयारियाँ तेज

खेसारी लाल यादव के ख़िलाफ़ मामला दर्ज़

भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव के ख़िलाफ़ मुंबई में अश्लीलता का मामला दर्ज़ करवाया गया है। खेसारी पर गाने के ज़रिए अश्लीलता फैलाने का आरोप है। ‘चाची के बाची’ गाने को लेकर सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 292, 294 और 354 के तहत मामला दर्ज़ करवाया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com