Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोटहीमाई गावपालिका मे ६७ किसानो को मिला कृषि संयंत्र

 

हिमालिनी संवाददाता /रुपन्देही/महेश गुप्ता । रुपन्देही जिल्ला के कोटहीमाई गावपालिका अंतर्गत ६७ कृषक लोगो को कृषि उपकरण हस्तान्तरण ।

लुम्बिनी प्रदेश सरकार के सर्शत हस्तान्तरित स्थानीय तह से संचालन हुआ छोटा कृषि औजार तथा यन्त्र उपकरण अनुदान कार्यक्रम अन्तर्गत ५०% सरकार के और ५०% कृषक के लगानी मे उक्त उपकरण हस्तान्तरण किया गया जिसकी जानकारी कोटहीमाई कृषि शाखा प्रमुख जितेन्द्र कुमार आर्य ने दी हैं ।

अनुदान में ५५ कृषक लोगो के लिए ५ एच.पी. का किलोश्कर पम्पसेट, १ कृषक के लिए ६.५ एच.पी.का चाइनिज पम्पसेट, ४ कृषक लोगो के लिए २ एच.पी. मोटर के साथ चापकटर (चारा काटने वाला मशीन), ७ कृषक लोगो के लिए (टू इन वन) पावर स्प्रे मशीन को वितरण किया गया जिसकी जानकारी कृषि शाखा के प्र.स. गिरिजा पाण्डेय ने दी ।

यह भी पढें   नेपाल वायुसेवा निगम में सरकारी नियुक्ति रद्द - सरकार के लिए चेतावनी

कोटहीमाई–७ रामकिशुन गुप्ता निवासी ने बताया कि कृषि क्षेत्र में अधुनिकीकरण होते जा रहा जिससे खेती करने में बहुत सहज हुआ है। और कहा की प्रदेश सरकार के सहयोग मे पाया गया उक्त उपकरण से धानबाली, सागसब्जी लगायत के सामाग्री उत्पादन करना और भैँसी पालन मे बहुत बड़ा सहयोग होगा प्राप्त मिला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com