Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेघालय, राजस्थान और लद्दाख में भूकंप के झटके

 

आज भारत के दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सुबह-सुबह धरती हिली, जिससे लोग दहशत में आ गए। मेघालय, राजस्थान और लद्दाख में आज सुबह 3 घंटे के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इन तीनों जगहों से अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। सबसे पहले मेघालय में रात 2.10 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई।

यह भी पढें   जयप्रकाश आनन्द द्वारा नेपाल की राजनीति और न्याय व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न

इसके बाद राजस्थान का बीकानेर आज सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के तेज झटके से दहल उठा। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है।

वहीं, नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने लद्दाख में भी भूकंप की सूचना दी है। लद्दाख में आज सुबह 4.57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। यहां भी अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *