एमसीसी और मन्त्री पदों को लेकर लड़ाई चल रही हैः ठाकुर

काठमांडू, ४ अक्टूबर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा कि वर्तमन सत्ताधारी गठबंधन के बीच एमसीसी और मन्त्री पद संबंधी विषयों को लेकर लडाई चल रही है, ऐसी अवस्था में लोसपा सरकार में सहभागी होने की संभावना नहीं है । सोमबार राजविराज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि सरकार में सहभागिता के लिए कोई ऑफर भी नहीं आया है । उन्होंने कहा– ‘हमारी प्राथमिकता माग और मुद्दा का सम्बोधन है ।’ उन्होंने कहा कि तत्कालीन नेकपा नेतृत्व में रही सरकार खूद के कारण सत्ता से बाहर होना पड़ा है । उन्होंने आगे कहा– ‘आज भी एमसीसी और मन्त्रिपरिषद् में भागबण्डा संबंधी विषयों को लेकर विवाद शुरु हुआ है । सभी खेल सत्ता के लिए ही हो रहा है ।’

