जसपा ने मधेश को कमजोर बनाने का काम किया हैः महतो

सप्तरी, ४ अक्टूबर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो ने दावा किया है कि जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) ने मधेश मुद्दा को कमजोर बनाने का काम किया है । उनका मानना है कि जसपा ने सत्ता के लिए मधेशवादी शक्ति को विभाजन और खण्डित करने का काम किया, जो मधेश को कमजोर बनना है । सोमबार राजविराज में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्हों ऐसा दावा है ।
नेता महतो ने यह भी कहा है कि जसपा के साथ आगामी चुनाव में कोई भी गठबंधन होने की संभावना भी नहीं है । उन्होंने कहा– ‘हम लोग एकता के साथ मजबूत होना चाहते थे, लेकिन उपेन्द्र जी निर्वाचन आयोग पहुँच कर पार्टी को विभाजन कर दिया, इसीलिए उन लोगों के साथ चुनावी तालमेल होना भी मुश्कील है ।’ उन्होंने कहा है कि जसपा के अलवा अन्य राजनीतिक दलों के साथ चुनावी तोलमेल हो सकता है ।

