तीन सूत्रीय सहमति कार्यान्वयन करने के लिए विप्लव समूह ने किया मांग

काठमांडू, ४ अक्टूबर । नेत्र विक्रम चन्द (विप्लव) समूह ने सरकार के साथ सम्पन्न तीन सूत्रीय सहमति अक्षरस कार्यान्वयन करने के लिए पुनः सरकार से मांग किया है । एक विज्ञप्ति जारी करते हुए महासचिव विप्लव ने कहा है कि लम्बी समय हो चुकी है, लेकिन अभी तक सहमति कार्यान्वयन नहीं हो रही है ।
उन्होंने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि कैदी बन्दी की रिहाई और मुद्दा की वापसी मुख्य मांग है । इसके लिए अविलम्ब पहल करने के लिए उन्होंने प्रधानमन्त्री से आग्रह किया है । विज्ञप्ति में कहा है– ‘विषय की गम्भीरता और संवेदनशीलता को दृष्टिगत कर बन्दी रिहाई और मुद्दा की खारेजी के लिए विशेष कार्यदल बना कर कार्य सम्पादन होना चाहिए, जल्द से जल्द समस्या का निरुपण होने की अपेक्षा करते हैं ।’
विप्लव ने कहा है कि कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा प्रधानमन्त्री में नियुक्त होते ही तीन सूत्रीय सहमति कार्यान्वयन के लिए ध्यानाकर्षण कराया गया था, लेकिन तीन महीना बित जाने के बाद भी मांग सम्बोधन नहीं हो रहा है, जिसके चलते सरकार की नियत पर आशंका हो रही है ।

