Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार, शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌺
*त्वं लक्ष्मी: विष्णु लोकेषु कैलाशे पार्वती तथा।*
*सरस्वती ब्रह्म लोके चेन्द्राणी शक्र पूजिता।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार*
शुभसंवत् :-2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्य गोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- दशमी रात्रि 8:21 तक उपरांत एकादशी,
नक्षत्र :- श्रवण दिन में 12:41 तक, उपरांत धनिष्ठा,
योग:- शूल रात्रि 3:46 तक, उपरांत गण्ड,
कारण:- तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:16
सूर्यास्त :- संध्या 05:44
सूर्य :- *चित्रा नक्षत्रे कन्या राशौ रवि*
चंद्रमा :- *रात्रौ 12:23 यावत मकर राशौ उपरांत कुम्भ राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दिन में :-10:30 बजे से 12:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:—*
दोपहर 11:36 से 12:24 तक।
*आज अभिजीत मुहूर्त 12 बजे के बाद से मात्र 24 मिनट ही मिल रहा है।*
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो जौ के दानें का भक्षण और घी का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज नवरात्र व्रत के दशवें दिन प्रातः 6:15 बजे से मध्याह्न 12:41 बजे तक विजया दशमी के शुभ मुहूर्त में प्रातः दशमी पूजन पूर्वक जयंती ग्रहण, शमी पूजन, अपराजिता पूजन, जयंती ग्रहण, देवी विसर्जन पूर्वक नवरात्र व्रत कापारण किया जाएगा।*
*इस वर्ष का नवरात्र व्रत पूजन सबके लिए उत्तम आयु, आरोग्यता, विद्या बुद्धि, सन्तति सन्तान के साथ अखंड सुख सौभाग्य दायक एवं सबके सभी मनोकामनाओं के पूर्ति के लिए विशेष लाभकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि फल🌸*
🐏मेष
आज व्यावसायिक सहयोगी व्यापार में वृद्धि के लिए आपसे सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। नौकरी करते हैं तो क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है। सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने पर सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए संबंध बनेंगे और भाग्य का साथ से पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दाम्पत्य में सरसता और मधुरता बनी रहेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ प्रलय ने झकझोरा जोगबनी का दिल, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

🐂वृष
आज व्यापारियों को अधिक मेहनत करने की पड़ेगी और नए सौदों को व्यापार में शामिल करना होगा, तभी व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। सरकारी नौकरी करने वाले जातक अपना कार्य ईमानदारी से करें अन्यथा अधिकारियों का क्रोध मिल सकता है। परिवार में भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा और जीवनसाथी से सम्मान प्राप्त होगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे और नई योजनाएं की तरफ ध्यान देंगे, जिससे अचानक लाभ हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

👫🏻मिथुन
आज आप व्यवहार कुशलता और मधुर वाणी से रिश्तों में और कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव पाएंगे। कुछ ना कुछ लाभ भी आपको मिलता रहेगा। लेखन से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे भाइयों और मित्रों की मदद से हल होते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी और उनसे संबंध सुधरेंगे। लव लाइफ में उपहार व सम्मान प्राप्त होगा। सायंकाल का समय परिजनों के साथ हंसी मजाक में गुजरेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🦀कर्क
आज कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशनुमा का वातावरण रहेगा। सुबह से ही आप अपनी मस्ती में रहेंगे और कार्यक्षेत्र में भी काम का अच्छा वातावरण रहेगा। व्यस्तता के बीच अपनी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। राजकीय पक्ष से संबंधित जातकों को व्यावसायिक लाभ होगा। शत्रुओं की वजह से कुछ परेशानी होगी लेकिन आप अपने काम पर ध्यान देते रहें। सामाजिक क्षेत्र में मेल जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। निवेश से लाभ होगा लेकिन दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🐅सिंह
आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई-बहनों की समस्या से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक खर्चों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। किसी भी प्रकार के कर्ज से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लोकापवाद से बचने का प्रयास करें। सायंकाल के समय सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

👰🏼कन्या
आज व्यापार संबंधित योजनाओं हेतु विशेषज्ञों की सलह मददगार होगी और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आपकी कार्यशैली में सुधार आएगा और अधिकारी की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखेंगे तो घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सायंकाल के समय राजकीय मदद भी मिलेगी और अचानक लाभ होने के योग बनेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

⚖️तुला
आज सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा के योग बन रहे हैं और संतान के रिश्ते के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त होंगे।विदेश से आपको शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा लेकिन अभी किसी को कर्ज देने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुराना रोग फिर से कष्ट दे सकता है। छात्रों को गुरुजनों की मदद से प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। सगे-संबंधियों की वजह से धन-संपत्ति के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🦂वृश्चिक
आज नया कार्य शुरू करने के लिए ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा और आपके द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों की वजह से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा और अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कई लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय भाइयों से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🏹धनु
आज भाग्य वृद्धि और धनलाभ की संभावनाए बन रही हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य की वजह से बाहर जाना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा। किसी विशेष घटना के चलते रूका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी परेशानी के चलते आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। घर के जरूरी कार्यों में कोताही न बरतें। लव लाइफ के लिए समय निकाल लेंगे और कहीं बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

यह भी पढें   सुरुङ के भीतर फंसे लोगों के बचाव के लिए चीनी विशेषज्ञ टीम तैनात

🐊मकर
आज विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने के कोशिश करें अन्यथा अधिकारियों से अनबन हो सकती है। संतान और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। लेकिन अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों को विदेश जाने के लिए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🍯कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और मित्रों का समर्थन से धीरे-धीरे सभी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। छात्रों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को ट्रासंफर की सूचना मिल सकती है। लव लाइफ में मधुरता आएगी और अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर ले जाने की कोशिश करेंगे। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🐟मीन
आज राजनीति से संबंधित जातकों को अच्छा जनसमर्थन मिलेगा लेकिन शत्रुओं की वजह से अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है। छात्रों की किसी कंपटीशन में जीत हो सकती है, जिससे भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्षेत्र में आय व पद बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात अच्छी होगी और उनकी मदद से अधूरे कार्य पूरे होंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com