Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ढाका में पाकिस्तानी सेना द्वारा ध्वस्त मंदिर का भारतीय राष्ट्रपति कोविंद करेंगे उद्घाटन

 

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रमना काली मंदिर के नए निर्मित ढांचे का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने दिया है  राष्ट्रपति श्री रमना काली मंदिर का उद्घाटन करेंगे। इस मंदिर को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने साल 1971 में पूरी तरह नष्ट कर दिया था। उस साल पाकिस्तान सेना द्वारा चलाए गए वीभत्स ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान इस मंदिर को भारी क्षति पहुंचाई गई थी। अब इस मंदिर को फिर से बनाया गया है जिसका उद्घाटन भारतीय राष्ट्रपति करेंगे। यह मंदिर ढाका के मध्य भाग में स्थित है।

यह भी पढें   नेकपा एमाले सम्बद्ध विद्यार्थी संगठन अनेरास्ववियू ने किया प्रदर्शन

साल 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश को आजादी मिली थी। बांग्लादेश को स्वतंत्र कराने में भारत की अहम भूमिका रही है। बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. ए के अब्दुल मोमेन ने डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा था, “राष्ट्रपति कोविंद 15-17 दिसंबर को बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर दोनों पड़ोसी देशों के बीच अच्छे संबंधों के अद्वितीय संकेत के रूप में बांग्लादेश का दौरा करने वाले हैं।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *