Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलभद्र पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

Bhalbhadra1कैलास दास,जनकपुर, भाद्र २६ गते । भगवान बलभद्र की जन्मजयन्ति धुमधाम के साथ आज बुधवार  को मनाया जा रहा है । इस अवसर पर जनकपुर मे विशेष कार्यक्रम रखा गया है । ब्याहुत कलवार सेवा समिति द्वारा आयोजित बलभद्र पूजनोत्सव के अवसर पर पहले शोभा यात्रा निकाला गया है ।
गणेश कुमार साह के संयोजकत्व मे शोभा यात्रा एवं कलश भरण, पूजा अर्चना, अल्पहार, प्रसाद वितरण, दिवा भोज, संस्था समृद्धि के लिए अन्तरक्रिया, भजन सन्ध्या, महा आरती कार्यक्रम रखा गया है ।
पूजा एवं स्वजातीय उत्थान के लिए बुधवार अपना अपना प्रतिष्ठान बन्द कर पूजा मे भव्यता प्रदान करने के लिए ब्याहुत कलवार सेवा समिति का अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साह ने सभी से आग्रह भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com