Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Happy Married Life के 5 टिप्स, आप भी करेंगे फॉलो तो जिंदगी रहेगी खुशहाल

 

अरेंज हो या लव मैरिज शादी के बाद पति-पत्नी में थोड़ी बहुत तकरार होना स्वाभाविक है लेकिन जब यही तकरार ज्यादा बढ़ जाती है रिश्ते खराब होने लगते हैं। जिंदगी को ख़ुशी-ख़ुशी बिताने के लिए दोनों में आपसी तालमेल होना बेहद आवश्यक होता है। शादी के इस खास बंधन को प्यार से सींचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है।

 

एक-दूसरे की ताकत बनें

पति-पत्नी घर की नींव होते हैं। जिदंगी में कई बार कुछ उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसे में उस समय पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए ताकि समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सके। कई बार पति-पत्नी में से कोई भी एक इंसान दूसरे के फैसलों को गंभीरता से नहीं लेता है जिससे रिश्ता खराब होने लगता है।

यह भी पढें   रक्सौल में पाकिस्तानी एजेंट को मोबाइल डेटा देने के आरोप में 2 गिरफ्तार

साथ अच्छा वक्त गुजारें

एक शादीशुदा खुशहाल जिंदगी के लिए एक-दूसरे का साथ वक्त गुजरना जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है जब पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं जिससे वजह से रिश्ते में बोरियत आने लगती है। इससे बचने के लिए पति-पत्नी को साल में एक बार या दो बार एक-दूसरे के लिए स्पेशल टाइम निकालना चाहिए और कही घूमने जाना चाहिए।

एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार करें

यह भी पढें   जीवन संघर्ष : अभाव से सत्ता के शिखर तक पहुँचे लखन दास तत्मा : कैलास दास

शादी के बाद कई बार पति-पत्नी एक-दूसरे को हल्के में लेने लगते हैं और एक दूसरे को तवज्जो नहीं देते। ऐसा करने से सामने वाले के मन को ठेस भी पहुंच सकती है। अगर आप हैप्पी मैरिड लाइफ चाहते हैं तो एक-दूसरे से हमेशा अच्छा व्यवहार करें। किसी भी रिश्ते में मॉरल सपोर्ट होना आवश्यक होता है।

प्यार और रोमांस बनाए रखें

शादीशुदा जिंदगी को इंटरेस्टिंग बनाए रखने के लिए इसमें प्यार और रोमांस होना बेहद जरूरी होता है। इससे रिश्ते में नयापन और ताजगी बनी रहती है। अगर आप बाहर नहीं जा सकते तो घर में ही एक-दूसरे के साथ कुछ बेहतरीन पर बिताएं। घर में ही डेट जैसा माहौल बनाएं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com