Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोषी को कारवाही ना होने से आज भी चुरे दोहन जारी हैः मुख्यमन्त्री राउत

 
लालबाबु राउत, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, २ मार्च । मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री लालबाबुर राउत ने कहा है कि चुरे क्षेत्र दोहन करनेवाले के ऊपर कारवाही ना होने के कारण आज भी चुरे दोहन जारी है । उनका कहना है कि इसमें सरकारी नीति–नियम कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार निकाय ही मुख्य दोषी है । मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि चुरे दोहन रोकने के लिए राज्य ने नीति–नियम तो बनाय है, लेकिन कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार निकाय के कारण चुरे दोहन नहीं रुक पा रहा है । शुक्रबार जनकपुरधाम में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि चुरे दोहन में प्रयोग में आ रहे स्काभेटर, टिपर जैसे उपकरण नियन्त्रण में लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है । उन्होंने कहा– ‘नियम के अनुसार गिटी और बालू निकासी नहीं होना चाहिए । लेकिन मधेश प्रदेश में बिना रुकावट इसकी निकासी हो रही है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि गिटी–बालू निकासी कर देश समृद्ध बननेवाला भी नहीं है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा है कि चुरे दोहन के कारण ही आज मधेश प्रदेश की जमीन संकट में है । उन्होंने आगे कहा– ‘चुरे दोहन हो जाता है तो जलवायु परिवर्तन की नकारात्मक प्रभाव पड़ना स्वभाविक है । बन बिनाश, गिटी–बालू की निकासी जैसे कार्य तत्काल बंद होना चाहिए ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com