Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा सत्ता के भूखा नहीं : शरद सिंह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी सत्ता के भूखे नहीं है। वे मधेशी दलित, जनजाति, मुस्लिम, थारु के अधिकार के लिए संघर्षशील पार्टी हैं। उपयुक्त बातें शनिवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता शरद सिंह भंडारी ने शनिवार को महोतरी जिला के औरही मेंमें आय कार्यक्रम में कहीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज मधेश में नागरिकता की समस्या जटिल हैं। लाखो युवा ने नेपाल में जन्म लिया लेकिन नागरिकता से वंचित हैं। नागरिकता नहीं मिलने से युवा गलत राह पर जा रहे हैं। नशा का शिकार हो रहे हैं। शरद सिंह भंडारी ने कहा कि मधेश आन्दोलन का अगुवाई महोतरी ने किया था।
इस अवसर पर फूलवरिया के प्रदीप खड़का के अगुवाई में 100से अधिक लोगों ने लोसपा की सदस्यता ग्रहण की। शरद सिंह भंडारी ने सभी को माला, अवीर लगा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में लोसपा के मधेश प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनल, सांसद निर्जला राउत, पूर्व मंत्री तथा बिधायक सुरीता साह, अभिराम शर्मा रानी शर्मा शंकर साह, जयनूल राइन, विशेश्वर यादव, राम कृपाल साह सहित कई नेता उपस्थित थे।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत ने भरत दाहाल को साधारण तारीख पर रिहा करने का दिया आदेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com