Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी डाक्नेश्वरी में चुनाव स्थगित, जेष्ठ १ गते पुनः चुनाव कराने का निर्णय

 
सांकेतिक तस्वीर

सप्तरी, १३ मई । सप्तरी जिला डाक्नेश्वरी नगरपालिका वार्ड नं. २ स्थित हरिबाबा जनता मावि मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण रुप में स्थगित हो गया है । मतदान के दौरान शुरु विवाद के कारण कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने मतदान स्थल में ताडफोड किया था और निर्वाचन अधिकृत एवं अन्य कर्मचारियों के ऊपर मारपिट हुई थी । यही कारण यहां चुनाव स्थगित हो गया है ।
तोडफोड में उतरनेवाले समूह का कहना है कि एक अशक्त व्यक्ति की मतदान निर्वाचन अधिकृत ने किया थो, उन्होंने अशक्त व्यक्ति की चाहत के विपरित मतदान करने के कारण विवाद शुरु हुआ है । प्राप्त सूचना अनुसार झडप में मतदान अधिकृत विपिन यादव घायल हो गए हैं । उपचार के लिए यादव को जिला सदरमुकाम राजविराज लाया गया है ।
बताया गया है कि २००० मतदान हो चुका था, इसी समय में कुछ व्यक्तियों ने यहां तोडफोड शुरु किया था । स्थपित चुनाव पुनः जेष्ठ १ गते कराने का निर्णय निर्वाचन आयोग ने लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed