Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा जिला में चार पालिका का नतीजा घोषित, दो एमाले, दो नेपाली कांग्रेस के खाते में

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
धनुषा जिला के 18 पालिका में मतगणना जारी हैं। अब तक चार का परिणाम आ चुका है। एमाले को दो तथा नेपाली कांग्रेस को दो जगह जीतने में कामयाब रहे है। नेकपा एमाले ने विदेह नगरपालिका तथा औरही गांवपालिका मेंअपनी जीत दर्ज की है। विदेह नगरपालिका से निवर्तमान मेयर वेचन दास ततमा तथा उप मेयर में आशा देवी झा ने जीत दर्ज की है। इसी तरह औरही गांवपालिका से उमाशंकर प्रसाद साह ने अध्यक्ष तथा पूनम कुमारी साह उपाध्यक्ष बनी है।
इसी तरह लक्ष्मीनियां गांवपालिका से भोगेन्द्र मिश्र अध्यक्ष तथा फूलकुमारी उपाध्यक्ष बनी है। भारत सीमा से जुड़ी धनौजी गांवपालिका में राज कुमार साह अध्यक्ष तथा रामवती मंडल उपाध्यक्ष वनी है।
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका में स्वतंत्र उम्मीदवार मनोज कुमार साह का बढत जारी है। समाचार लिखने तक मनोज साह को 3510मत मिला था। इसी तरह नेकपा एमाले के उम्मीदवार शिवशंकर साह ‘हीरा’ को1511 मत, स्वतंत्र उम्मीदवार बलराम को1005, लोसपा उम्मीदवार मनोज चौधरी को731, सत्ता गठवंधन के जसपा उम्मीदवार निवर्तमान मेयर लाल किशोर साह 439,स्वतंत्र जानकी राम साह को 358मत मिला है। इसी तरह उप मेयर में नेपाली कांग्रेस के किशोरी साह को3442 नेकपा एमाले के रूणा झा को1737, निर्मल चौधरी को1110तथा लोसपा के रीता कुमारी मिश्र को 678मत मिला है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com