Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बार्ड के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा : राघवेन्द्र

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड 23के नव नियुक्त बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने शुक्रवार से बिधिवत बार्ड कार्यालय में काम शुरु किया। गुरूवार को प्रजातंत्र सेनानी तथा बरिष्ठ पत्रकार राजेश्वर नेपाली के प्रमुख अतिथि में कार्यालयका पूजन किया। इस अवसर पर पर राजेश्वर नेपाली ने कहा कि नये बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हे बार्ड में सड़क, नाली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत काम को करना होगा। बार्ड 23की जनता के जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र पत्र, नातेदारी प्रमाण पत्र को समय पर कार्य निष्पादन करना होगा। हिन्दू तथा मुस्लिम के धार्मिक स्थलों का विकास तथा सौन्दर्यीकरण करना होगा। इस अवसर पर नये बार्डाध्यक्ष राघवेन्द्र साह ने कहा कि जनता ने मूझ पर भरोसा किया है उन पर खड़ा उतरूंगा। बजट की रकम को सही उपयोग करुंगा। न खाऊंगा न खाने दूंगा।
बार्ड के स्कूल में गुणवत्ता शिक्षा के लिए पहल किया जाएगा। धार्मिक संपदा का रक्षा करूंगा। स्वास्थ्य पर बिशेष ध्यान दिया जाएगा। एम्बुलेंस का बंदोबस्त किया जाएगा। दूधमती नदी के सफाई पर बिशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को सौन्दर्यीकरण तथा बिकास पर ध्यान दिया जाएगा। जनता के सेवाग्रही को निपटारा के लिए बिशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com