Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तारा एयर की विमान मुस्ताङ में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिल गया

 

काठमांडू, ३० मई । कल आइतबार से लापत्ता तारा एयर कि विमान मुस्ताङ जिला थासाङ गांवपालिका–२ में दुर्गघटनाग्रस्त अवस्था में मिल गया है । नेपाली सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवला ने इसके बारे में ट्वीटर मार्फत जानकारी दी है । इसीतरह मुस्ताङ जिला के डिएसपी रामकुमार थानी ने भी कहा है कि यार्सागुम्बा संकलन के लिए उक्त क्षेत्र में पहुँचनेवाले एक व्यक्ति ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का फोटो भेजा है । बताया गया है कि दुर्घटनास्थल पहचान में आने के बाद नेपाली सेना की एक टोली उक्त क्षेत्र की ओर प्रस्थान हो चुका है । विमान में चालक दल के ३ सदस्य सहित २२ यात्रु सवार थे । लगभग निश्चित हो गया है कि विमान में सवार कोई भी जीवित नहीं हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक रुप में पुष्टी होना बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *