Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विमान दुर्घटना में धनुषा जिला के एक ही परिवार सात मरे, गांव में शोक की लहर

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । रविवार को पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी तारा एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त हवाई जहाज में 21 लोगो की जान गयी है। इस दुर्घटना में धनुषा जिला मिथिला नगरपालिका 11 लोटा गांव के एक ही परिवार के सात लोगो की मौत हुयी है। मरने बालोमें 42बर्षीय राजन कुमार गोले, उनके पिता इन्द्र बहादुर गोले, मांराम माया तामांग, चाचा पुरुषोत्तम गोले, चाची तुलसा देवी तामांग, मामा मकर बहादुर तामांग मामी सुकमाया तामांग है। मृतक राज कुमार गोले नेकपा एकीकृत समाजवादी के मधेश प्रदेश समिति के सदस्य थे।वे सभी मुक्तिनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की खबर के बाद गांव में मातम पसर गया है। मधेश प्रदेश के वन, पर्यावरण तथा पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो ने मृतक परिवारों से मिलकर सांत्वना दिए।

यह भी पढें   महाविनाशकारी 'हिम-विस्फोट': लांगटांग में 2.5 करोड़ घनमीटर हिमचट्टान के गिरने से रसुवागढ़ी में प्रलय

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com