लगातार बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त
काठमांडू ः १० अगस्त । मंगलवार रात नौ बजे से शुरु हुई बर्षा के कारण काठमांडू ललीतपुर और भक्तपुर के कई इलाके में नदी किनार के घरों में पानी घुस गया है । भारी बारिश की वजह से बागमती विष्णुमति मनोहरा और नख्खु नदी में बाढ़ आ गया है जिसके कारण आस पास के कई इलाकों में पानी भर गया है । पानी का निकासा सही न होने के कारण से सड़के पानी से डूब गई है । जमल ,त्रिरपुरेश्वर , गगबु , टेकु और अनाम नगर जगहो की सड़के पानी से भर गया है । मौसम पूर्वानुमान शाखा ने कल भी देश के अधिकांश जगहों पर सामान्य से मध्यम वर्षा होने की चेतावनी दी है । उसने पहाड़ी इलाका में भूस्खलन और छोटे तथा बड़े नदियों में चेतावनी देते हुए आवश्यक सतर्र्कता अपनाने को कहा है ।

