Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्याहुत सेवा समिति का शपथ ग्रहण तथा पद हस्तांतरण समारोह शुरू

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को जनकपुरधाम के कलवार कुटी में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के प्रमुख अतिथि में कार्यक्रम शुरू है। व्याहुत कलवार के दर्जनों कार्यकर्ता ने नेपाल भारत सीमा के भिट्ठामोड़ से स्वागत कर पूर्व उप मुख्यमंत्री कोजनकपुरधाम लाये। वे सीधे जानकी मंदिर आए। वे जानकी मंदिर में दर्शन किए। जानकी मंदिर में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी कनिष्ठ महंत राम रोशन दास बैष्णव ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे। वे आने के बाद नेपाल तथा भारत के राष्ट्रीय गान की धुन बजाया गया। कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य दिनेश प्रसाद साह, माधवी रानी साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष रमेश साह,पवन ठाकुर, शिवशंकर साह हीरा, ललित कुमार साह, लोसपा के नेता अनिल महासेठ, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं। कार्यक्रम में स्वागत मंतव्य नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के पूर्व अध्यक्ष उमेश साह ने किया तथा मंच संचालन श्याम प्रसाद साह कर रहे हैं।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध कफ सिरप व कपड़े जब्त, दो नेपाली नागरिक पकड़े

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com