Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर निवासी रचना राठी को मिला राजस्थान के कोटा में सशक्त महिला सम्मान

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल ।बिराटनगर नेपाल निवासी रचना राठी को राजस्थान के कोटा में सशक्त महिला सम्मान से सम्मानित किया गया है । रचना राठी नेपाल राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला संगठन का निवर्तमान अध्यक्ष के अलावा दर्जनों संगठन से जुड़ी हुई है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक सभा अध्यक्ष ओम विरला जी थे । यह सम्मान उन्हें राजस्थान के कोटा में आयोजित अखिल भारतवर्षीय महेश्वरी महिला संगठन का राष्ट्रीय महिला महाधिवेशन में प्रदान किया गया । श्रीमति रचना राठी बिराटनगर
तीनपैनी निवासी प्रतिष्ठित समाजसेवी व उद्योगपति नंदकिशोर राठी जी का पत्नी है । इस अवसर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला सभा का अध्यक्ष आशा माहेश्वरी , वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर लाल काबरा, रत्नी देवी काबरा के अलावा संस्था के अभी पदाधिकारी व भारत के विभिन्न शहर तथा नेपाल , बांग्लादेश से लगभग पच्चीस सौ महिला का सहभागिता था । यह सम्मान मिलने पर उन्हें विभिन्न संगठनों के ओर से बधाई दिया जा रहा है । उत्तर प्रदेश के लखनऊ से संचालित सक्षम रानी सशक्तिकरण समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष माला मिश्रा ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया है ।

यह भी पढें   झापा में विद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास, भारत सरकार देगी करीब 5.8 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *