Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोतरी के पररिया में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने लगाया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । महोतरी जिला के भंगहा नगरपालिका के पररिया गांव में दो समुदायों के बीच हुयी हिंसक झड़प के बाद जिला प्रशासन महोतरी ने कर्फ्यू लगा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिन्दू सेना ने छठ पूजा के अवसर पर गाजे बाजे के साथ रैली निकाली थी। पररिया मुस्लिम टोल के मस्जिद के पास बाजा तथा डीजे को बंद करने को लेकर दोनो तरफ पहले कहासुनी हुयी। दोनों पक्ष एक दुसरे पर अपनी मांगो पर अड़े रहे। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने रैली पर रोड़ेबाजी कर दीं। इसके बाद दोनो तरफ से पत्थरबाजी के बाद मारपीट शुरू हो गयी। रैली के साथ चल रही प्रहरी ने काबू को अनियंत्रित देखकर 12राउण्ड अश्रू गैस के गोले दागे। इस हिंसक झड़प में दोनो पक्षों से कुछ लोग के घायल होने केभी खबर हैं। विस्तृत जानकारी आना बांकी है। इस घटना के बाद जिला प्रशासन महोतरी ने कर्फ्यू लगा दिया है। पररिया गांव में प्रशासन ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए है।

यह भी पढें   ६२९ वीं कबीर जयंती एवं विश्व भोजपुरी दिवस २०८३ मनाया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *