Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में हो रहे मतगणना में कई दिग्गज हस्तियाँ पराजय की ओर

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 20नंवर को चुनाव संपन्न के बाद सोमवार से सभी क्षेत्रों में प्रतिनिधि सभा तथा प्रदेश सभा के लिएमतगणना जारी है। समाचार लिखने तक धनुषा जिला के क्षेत्र एक में जसपा के उम्मीदवार दीपक कार्की सत्ता गठवंधन माओवादी केन्द्र के प्रत्याशी पूर्व मंत्री मातृका प्रसाद यादव, दो से एमाले के उम्मीदवार उमाशंकर अड़गरिया नेपाली कांग्रेस के राम कृष्ण यादव से आगे चल रहे है। इसी तरह क्षेत्र तीन से जूली महासेठ लोसपा के उम्मीदवार अनिल झा से आगे चल रही है। क्षेत्र चार में एमाले के उम्मीदवार पूर्व उप प्रधानमंत्री रघुबीर महासेठ नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार महेन्द्र यादव से आगे चल रहे है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई

Election Result

मधेश के चर्चित हस्ती पूर्व मंत्री तथा स्वतंत्र से चुनाव लड़ रहे प्रभु साह चुनाव जीतने के कगार पर है। पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा जसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव अपनी सीट नहीं बचा सके है। जनमत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सी. के. राउत ने कड़ी शिकस्त दी है। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ अध्यक्ष महंथ ठाकुर, पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो गिनती में पीछे चल रहे हैं। लेकिन लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री शरत सिंह भंडारी गिनती में आगे चल रहे हैं। प्रदेश सभा की गिनती अब प्रारंभ हुयी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *