Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्ताह व्यापी विवाह पंचमी बुधवार से जनकपुरधाम में प्रारंभ

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में सप्ताहव्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव वुधवार से प्रारंभ हुई है। वुधवार(23नवंवर) को नगर दर्शन, 24को फूलवारी मिलन25को धनुष यज्ञ, 26को तिलकोत्सव, 27को मटकोर 28को स्वयंवर तथा विवाहोत्सव तथा 29को राम कलेवा के बाद सप्ताह व्यापी सीताराम विवाहोत्सव का समापन होगा। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि इस वार उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री तथा मानव सेवा के संस्थापक सतपाल जी महाराज प्रमुख अतिथि होंगे। देश विदेश के उनके हजारों शिष्य बाराती बनकर जनकपुरधाम आ रहे हैं।
मधुबनी के सांसद अशोक कुमार यादव, बिधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल, पूर्व एम. एल. सी. सुमन महासेठ भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत नीतेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव में भाग ले रहेहैं।
सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न हो इसके लिए जनकपुरधाम के मेयर के संयोकत्व में ग्यारह मूल समिति बनायी गयी है।
इधर जनकपुरधाम में सफाई के लिए 24घंटे टीपर ट्रेक्टर तथा सफाईकर्मी तैनात रहने की जानकारी मेयर मनोज कुमार साह ने दी है। मंगलवार को जानकी मंदिर से सीता रथ विनोद दास बैष्णव की अगुवाई में शुरु की गयी है। जो गिरिजा स्थान, मटिहानी जलेश्वर होते हुए विवाह पंचमी के दिन जनकपुरधाम में समापन होगी। इस अवसर पर जानकी मंदिर को कृत्रिम रोशनी से सजाया गया हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *