नागरिकता प्रकरण में रवि लामिछाने ने निर्वाचन आयोग में स्पष्टीकरण जमा किया
६ मंसिर, चितवन ।
नागरिकता प्रकरण में चितवन क्षेत्र नं. २ के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने निर्वाचन आयोग में स्पष्टीकरण जमा किया है।
उन पर आरोप था कि उन्होंने विदेशी नागरिकता ली है और उनकी नेपाली नागरिकता खारिज हो चुकी है । लामिछाने पुनः नागरिकता प्रक्रिया में नहीं जाकर उम्मीदवारी दी है । इस विषय पर उनकी उम्मीदवारी खारिज करने की माँग के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी ।
इसी सन्दर्भ में लामिछाने द्वारा स्पष्टीकरण देने की जानकारी चितवन के मुख्य निर्वाचन अधिकृत रितेन्द्र थापा ने दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकृत कार्यालय ने ७ दिन का समय दिया था स्पष्टीकरण पेश करने के लिए । रवि ने मंगलबार सातवें दिन स्पष्टीकरण दिया है ।
चितवन-२ में मतगणना जारी है । शुरुआती दौर में लामिछाने पीछे थे लेकिन आज वो आगे चल रहे हैं ।

