Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओमसतिया में ३५ वां एड्स दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया

 

हिमालिनी सवाददाता/ रूपन्देही । भैरहवा: ओमसतिया गाँवपालिका में आज दिन गुरुवार को ३५ वां एड्स दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

गाँपालिका ने नए एचआईवी संक्रमण, भेदभाव और एड्स से संबंधित से मौतों को शून्य तक पहुँचाने के मूल नारों के साथ एक कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि एचआईवी एड्स का खतरा अभी भी बना हुआ है। इसलिए जागरुकता बरतनी चाहिए। साकार समूह के गोपाल बंजाडे ने कहा कि एड्स से बचने का मुख्य उपाय इसकी जांच अनिवार्य किया जाना चाहिए और एचआईवी एड्स अलग-अलग तरीकों से फैलता है और एक ही सीरिंज का इस्तेमाल करने वालों को इसका खतरा ज्यादा होता है इसकी रोकथाम के लिए जोखिम भरे व्यवहारों को रोका जाना चाहिए।

यह भी पढें   कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु

ओमसतिया गावपालिका के अध्यक्ष मंजीत कुमार यादव (सोनू) ने कहा कि अभी भी समाज में एचआईवी एड्स के बारे में खुलकर बात करना आसान नहीं है। कुछ साल पहले एड्स एक भयानक बीमारी माना जाता था।आज गाँवपालिका द्धारा ३५ वां एड्स दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया और नए एचआईवी संक्रमण, भेदभाव और एड्स से संबंधित से मौतों को शून्य तक पहुँचाने के मूल नारों के साथ संकल्प लिया गया हैं।

यह भी पढें   सिस्टर लुसी कुरियन के 71वें जन्मदिन पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर माहेर ममता निवास कनबा में हुआ

ओमसतिया गाउँपालिका के आयोजना एवं आस्था समूह के प्राविधिक सहयोग में सम्पन्न अन्र्तक्रिया कार्यक्रम में ठूठिपिपल स्वास्थ्य चौकी के प्रमुख केशव पराजुली, पडसरी स्वास्थ्य चौकी के प्रमुख नेत्र न्यौपाने, अनमी कविता रेग्मी, ओमसतिया गाउँपालिका के राजस्व शाखा प्रमुख अमृता पाण्डे, शिक्षा शाखा प्रमखु हरि पोखरेल लोगों ने अपना अपना मंतब्य रखा ।

कार्यक्रम में गाउँपालिका अध्यक्ष साथ ४० लोगों ने एचआईभी परिक्षण कराया परिक्षण में सम्पूर्ण का रिपोर्ट नेगेटिभ आया जिसकी जानकारी गाउँपालिका के स्वास्थ्य शाखा प्रमुख दिपक ज्ञवाली ने दी हैं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com