Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत के बीच हवाला कारोबार पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी

 

 

 

भारतीय समाचारपत्र हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के अनुसार नेपाल-भारत के बीच हवाला कारोबार पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी है। गैरकानूनी तरीके से लाखों की रकम को विदेशी मुद्रा में विनिमय करने वालों पर अब बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चम्पावत पुलिस के अलावा इनकम टैक्स बड़े ट्रांजेक्शन पर नजर बनाए हुए हैं।

दरअसल, नेपाल-भारत के बीच सीमित मात्रा में ही वैध तरीके से धनराशि ले जाने के नियम हैं। एक बार में एक व्यक्ति 25 हजार की धनराशि से अधिक सीमा पार नहीं  सकता है। लेकिन भारत के तमाम राज्यों के लोग नेपाल के कसीनों में जाकर लाखों का जुआ खेलते हैं। पुलिस के मुताबिक ये लोग गैरकानूनी तरीके से हवाला कारोबार के माध्यम से मुद्रा का विनियमिकरण करते हैं। बताया जा रहा है कि हवाला कारोबार का सीधा संपर्क कसीनो से जुड़ा हुआ हो सकता है।

यह भी पढें   रेखा यादव ‘निर्झर’ की कहानी संग्रह ‘प्रश्न ‘? का लोकार्पण

लेकिन अब हवाला कारोबार के साथ जुड़े लोगों पर चम्पावत पुलिस और इनकम टैक्स की पैनी नजर है। सुरक्षा इकाइयों को हवाला कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले हैं। जिसमें कई लोगों को चिह्नित कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, इनकम टैक्स इन लोगों के प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर नजर रख रहा है। प्रतिदिन नेपाल के महेंद्र नगर स्थित कसीनो में सैकड़ों भारतीय जुआ खेलने जाते हैं।

यह भी पढें   काठमांडू उपत्यका सहित पूर्वी नेपाल में भारी बारिश का खतरा कम, पश्चिमी हिस्सों में कल तक जोखिम बरकरार

क्या होता है हवाला कारोबार

हवाला कारोबार, धन-हस्तान्तरण की एक अवैध और अनौपचारिक प्रणाली है। यह धन लेने-देने वाले दलालों के एक बहुत बड़े नेटवर्क के रूप में काम करती है। हवाला का पूरा काम इस नेटवर्क के विश्वास एवं कार्यकुशलता पर आधारित होता है। हवाला का काम मुख्यतः मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका एवं दक्षिण एशिया में फैला हुआ है।

हवाला व्यापार का मतलब किसी एक इंसान या कोई भी ऐसा इंसान जिसे हवाले के जरिये उसे पैसे देना है। उस व्यक्ति द्वारा उन पैसों का हस्तान्तरण करना है। इस प्रक्रिया में अवैध रूप से एक देश से दूसरे देश में विदेशी मुद्रा का विनिमय किया जाता है। यह दलालों की ओर से किया गया कारोबार या व्यापार कहलाता है।

यह भी पढें   काठमांडू अलर्ट: लगातार बारिश से बागमती सहित सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे हाई अलर्ट

गैर कानूनी तरीके से हवाला कारोबार के माध्यम से मुद्रा को बदलने का काम करने वालों पर नजर है। साथ ही, इनकम टैक्स भी कुछ लोगों के ट्रांजेक्शन पर नजर रख रहा है। हवाला कारोबार के माध्यम से कसीनों में लाखों रुपया इनवेस्ट किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com