Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में समलैंगिक विवाह और अंतरजातीय विवाह को मिली कानूनी मंजूरी

 

अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने गुरुवार को समलैंगिक विवाह और अंतरजातीय विवाह के लिए कानूनी मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी सीएनएन के मुताबिक, अब इस बिल को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पास हस्ताक्षर करने के लिए भेजा गया। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, इस बिल को हाउस से 258 बनाम 169 वोट से पारित किया गया। गौरतलब है कि इस बिल पर 39 रिपब्लिकन सांसद ने भी सहमति जताई है। बता दे कि पिछले सफ्ताह अमेरिकी सिनेट से (संसद) से बिल पारित की गई थी। इस बिल के समर्थन में 61 वोट पड़े थे, जब्कि 36 लोगों ने बिल का विरोध किया था।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ से दूरसंचार क्षेत्र में करीब 9 करोड़ रुपये का नुकसान

जो बाइडन ने कहा एलजीबीटी समुदाया को मिला उनका अधिकार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बिल को निचले सदन से पारित होने पर खुशी जाहिर की है। बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘आज, कांग्रेस ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया कि अमेरिकियों को उस व्यक्ति से शादी करने का अधिकार है, जिसे वे प्यार करते हैं।’ बाइडन ने आगे कहा, ‘सदन के विवाह अधिनियम के सम्मान के एक महत्वपूर्ण अंतर से पारित होने से लाखों LGBTQI + और अंतरजातीय जोड़ों को मानसिक शांति मिलेगी। अब उन अधिकारों और सुरक्षा की गारंटी दी गई है, जिनके वे और उनके बच्चे हकदार हैं।’

यह भी पढें   बागलुङ भूस्खलन – लापता महिला का मिला शव, मृतकों की संख्या १३ पहुँची

अमेरिका में दशकों से बड़ा मुद्दा रहा है समलैंगिकता
सदन के पटल पर एक भाषण में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा, ‘मैं आज मैरेज एक्ट के सम्मान के लिए मजबूत समर्थन के साथ खड़ी हुई हूं, जो हर अमेरिकी की गरिमा और समानता की रक्षा के लिए डेमोक्रेट्स की लड़ाई में एक ऐतिहासिक कदम है।’ उन्होंने सांसदों से बिल का समर्थन करने और सैम-सैक्स मैरेज और अंतरजातीय विवाह की अनुल्लंघनीयता को बनाए रखने का आह्वान किया। बता दें कि समलैंगिकता अमेरिका में दशकों से बड़ा मुद्दा रहा है।

यह भी पढें   हिमलुंग हिमाल में हिमस्खलन से तीन और शव बरामद, अब तक सात की मौत

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com