Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइए जानते हैं शनिवार के उपाय, जो भाग्य को भी मजबूत करते हैं

 

 

आज शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनि देव की पूजा का है. आज के दिन आप शनि देव को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इससे आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, बिजनेस में भी तरक्की होगी. जो लोग लोहे से जुड़े बिजनेस में हैं, उनको शनिवार के उपाय करने चाहिए क्योंकि लोहा शनि देव की प्रिय धातु है.  जानते हैं शनिवार के उपाय, जो भाग्य को भी मजबूत करते हैं.

शनिवार के उपाय
1. शमी का पौधा शनि देव को प्रिय है. शनिवार को इस पौधे को जल दें और इसकी सेवा करें और शाम के समय में इसके पास एक सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इसे शनि देव प्रसन्न होंगे और घर में धन आगमन भी होगा.

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 नवम्बर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

2. शनिवार को पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें. उसके बाद एक कच्चा सूत लेकर सात बार परिक्रमा करते हुए पेड़ में लपेट दें. शनि देव का स्मरण करके उनसे परिवार के सुख और समृद्धि की प्रार्थना करें.

3. यदि आप शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं तो आप शनि देव के बीच मंत्र ऊँ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः का कम से कम 108 बार या एक माला जाप करें. इस मंत्र का जाप आप शनि मंदिर में जाकर करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा.

यह भी पढें   सुदूरपश्चिम ने काठमांडू गोर्खाज को दिया १२६ रनों का लक्ष्य

4. शनिवार का व्रत करने और शनि देव की पूजा करने से बहुत लाभ होता है. पूजा के समय शनिवार व्रत कथा पढ़ें. इससे आपके ग्रह दोष भी दूर होंगे और कष्ट भी मिट जाएंगे.

 

5. सबसे आसान उपाय यह है कि आप बुरी संगत और बुरी लत ​को छोड़ दें. जुआ, शराब, चोरी, व्यभिचार जैसे बुरी चीजों का त्याग करें. असहाय लोगों की मदद करें. ऐसे ही आपका शनि ग्रह सही होगा.

यह भी पढें   बालेन शाह के भारत दौरे में उठेगा पंचेश्वर परियोजना का मुद्दा, दोधारा-चांदनी ड्राई पोर्ट पर भी होगी चर्चा

 

6. यदि आप जाने या अनजाने में ही असहाय लोगों, महिलाओं, बच्चों को कष्ट देते हैं. कौआ, कुत्ता, गाय समेत दूसरे जानवरों को परेशान करते हैं. माता और पिता के साथ बड़े बुजुर्गों का अपमान करते हैं तो इन आदतों को तुरंत छोड़ दें. उस दिन से ही आपकी शनि सकारात्मक प्रभाव देने लगेगा.

7. अपने माथे पर लाल चंदन का तिलक करें और हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. आपको शनि पीड़ा से राहत मिलेगी और जीवन में उन्नति के मार्ग खुलेंगे.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com