Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मलेशिया में प्रकृति का कहर, भूस्खलन में 21 लोगों की मौत कई लापता

 

कुआलालंपुर:

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में एक पर्यटक शिविर स्थल पर शुक्रवार तड़के हुए भूस्खलन में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आशंका जताई जा रही है कि ये 50 से अधिक लोग दबे हो सकते हैं. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है.

मलेशिया के दमकल एवं बचाव विभाग ने एक बयान में बताया कि कुआलालंपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर मध्य सेलांगोर के बतांग काली में एक ‘कैंपसाइट’ पर जब भूस्खलन हुआ, तब वहां कुल 79 लोग मौजूद थे. ‘कैंपसाइट’ ऐसे स्थान को कहते हैं, जहां लोग समय बिताने के लिए तंबू लगाकर रहते हैं. स्थानीय लोगों के बीच ऐसे स्थान काफी लोकप्रिय हैं.

यह भी पढें   मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड चालू

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि एक बच्चा और एक महिला मृत मिले हैं. तीन घायलों को सुरक्षित निकाला गया है और लगभग 51 लोग लापता हैं। अन्य 23 लोगों को भी बचा लिया गया है. वहीं, समाचार एजेंसी ‘बर्नामा’ ने सेलांगर के दमकल एवं बचाव विभाग के प्रमुचा नोराजाम खामिस के हवाले से बताया कि देर रात दो बजकर 24 मिनट पर घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचने लगे.

यह भी पढें   नए जनादेश के खिलाफ अभिव्यक्ति नहीं दें – पुरुषोत्तम यादव

विभाग के अनुसार, करीब तीन एकड़ क्षेत्र में भूस्खलन हुआ. ‘बर्नामा’ ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें कर्मी मौके से बचाए गए लोगों को नजदीक के एक थाने में ले जाते दिख रहे हैं. माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है. फिलहाल, रेस्कूय ऑपरेशन जारी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com