Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फीफा वर्ल्ड कप : क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने अपने डांस से फैंस को मंत्रमुग्ध किया

 

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. इसमें अर्जेंटीना की भिड़ंत फ्रांस से हो रही है. दोनों ही टीमों ने 2-2 बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का टाइटल जीता है. इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा फतेही  समेत कई स्टार्स ने परफॉर्म किया. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकाेण  ट्रॉफी के एक कार्यक्रम में शामिल होने कतर पहुंच चुकी हैं. क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. लगभग 80 हजार फैंस फाइनल देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हुए हैं.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री साह द्वारा दी गई अभिव्यक्ति राष्ट्रविरोधी है – झलनाथ खनाल

क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा फतेही ने अपने डांस से फैंस को मंत्रमुग्ध किया. इसके अलावा बीटीएस म्यूजिक ने भी अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को रोमांचित किया. वहीं शाहरुख खान कमेंट्री पैनल का हिस्सा बने और इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज वेन रूनी के साथ दिखे. भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री भी फाइनल देखने कतर पहुंच चुके हैं और वे स्टेडियम में मौजूद हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा खुद इसकी जानकारी दी. वे अर्जेंटीना को सपोर्ट कर रहे हैं. सभी की नजर मेसी पर है. वे इसके बाद संन्यास ले लेंगे.

यह भी पढें   कर्मचारियों के वेतन में 21 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा

मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया
लियोनेल मेसी को फाइनल के लिए प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. इससे पहले उनके चोटिल होने की खबर आ रही थी. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. वे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 26 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने जर्मनी के पूर्व दिग्गज लोथर मथाउस के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. उनके नाम 25 मैच थे. मेसी मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे अधिक गोल कर चुके हैं. फ्रांस के किलियन एमबापे ने भी 5 गोल दागे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *