Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामानंद युवा क्लव के 37वां बार्षिकोत्सव सम्पन्न, सीके राउत थे प्रमुख अतिथि

 


जनकपुरधाम (नेपाल), हि स । धूमधाम के साथ रामानंद युवा क्लव के 37वां बार्षिकोत्सब तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 20दिसंवर को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का प्रमुख अतिथि जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सांसद डा. सी. के. राउत थे। उन्होंने कहा कि रामानंद युवा क्लव मैथिली साहित्य तथा जनकपुरधाम के विकास में अहम भूमिका निर्वाह कर रहे हैं। बार्षिकोत्सब कार्यक्रम में बिद्यापति स्मृति पुरस्कार कवि काशीकांत झा को मिला। वही बशिष्ठ चन्द्र कला खेल पुरस्कार अनिल मंडल को तथा सरस्वती राज नारायण खेल पुरस्कार नवीन कुमार मिश्र को मिला।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इस अवसर पर रक्त दान करने वाले को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। मनमोहन साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व बिधायक तथा लोसपा के जिला अध्यक्ष परमेश्वर साह, क्लव के पूर्व अध्यक्ष अमर चंद्र अनिल, अनिल मिश्र, अशोक दत्त, समाजसेवी पवन सिंघानिया, प्रमोद चौधरी, वार्डाध्यक्ष दिनेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन क्लव के महासचिव दिनेश मान सिंह ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed