Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामगढ़वा के नरिरगिर में चिमनी ब्लास्ट की घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत ,दर्जनों घायल!

 


रामगढ़वा।(vor desk)।ईंट के भट्टा में आग लगाने के दौरान चिमनी में विस्फोट होने की घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई है।दर्जनों घायल हैं।कुछ दबे हुए हैं।राहत कार्य जारी है।

बताया गया है कि शुक्रवार की शाम घटना घटी।घटनास्थल पर मौजूद चिमनी मालिक सहित दो दर्जन मजदूर घायल हो गए है। जिसमे 6 लोगो की अब तक मौत हो गई है और लगभग आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हुए है।करीब 20 लोग लापता है । घटना रामगढ़वा थाना के नरिरगिर की है । घटना स्थल के लिए मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक निकल गए है।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी सहित कम से कम 10 एम्बुलेंश घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं तथा अन्य दबे मजदूरों की खोजने के लिए रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढें   इजिप्ट ने दर्ज की शिकायत

इस बीच,रक्सौल स्थित एसआरपी हॉस्पिटल में पहुंच कर विधायक प्रमोद सिन्हा ने जायजा लिया और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।सूत्रों ने बताया कि हॉस्पिटल में अब तक 5 शव पड़े हुए हैं।जबकि,रामगढ़वा अस्पताल में 1 व घटना स्थल पर 1 शव पड़े होने की सूचना है।सूचना के मुताबिक,जब घटना हुई, तो करीब 50 लोग चिमनी के पास मौजुद थे।मृतकों की संख्या और बढ़ने के अनुमान है। सौजन्य :- voice of raxaul

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *