आज का मौसम
काठमांडू, आषाढ़ २८ – मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि आज पूरे देश में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे । महाशाखा के अनुसार देश के हिमाली भू–भागों के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । पहाड़ी भू–भागों के बहुत से स्थानों में मेघगर्जन–बिजली सहित मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की भी संभावना है ।
मधेश प्रदेश तथा कोशी, बागमती, गण्डकी प्रदेश के तराई भू–भागों के बहुत से स्थानों में तथा लुम्बिनी और सुदुरपश्चिम प्रदेश तराई भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली सहित मध्यम बारिश की संभावना है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि मधेश प्रदेश सहित कोशी, बागमती, गण्डकी, लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और तराई भू–भाग के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना है ।


