Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुद्ध एयर के संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर का निधन

 

काठमांडू, १० पुस–

बुद्ध एयर के संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र बहादुर बस्नेत का आज सुबह ही ९५ वर्ष की उम्र में निधन हो गया है ।
भोजपुर के दिंगला स्थित साल्मा में विक्रम संवत् १९८४ साल में जन्मे बस्नेत बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय से एम ए और एलएललबी अध्ययन करके नेपाल सरकार के विभिन्न उच्च ओहदे में रहकर काम किया था ।
वो सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश, निर्वाचन आयोग के प्रथम प्रमुख आयुक्त और नेपाल प्रेस काउन्सिल के प्रथम अध्यक्ष भी बने । वो कानून तथा न्याय, शिक्षा मन्त्री (२०२४) और अर्थ, उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मन्त्री (२०२५) भी ।
७० वर्ष के उम्र में उन्होंने बुद्ध एयर की स्थापना की थी । हाल में बुद्ध एयर के प्रबन्ध निर्देशक के रुप में उनके बड़े पुत्र वीरेन्द्र बहादुर बस्नेत सम्हाल रहे हैं ।

यह भी पढें   मिटरब्याज पीडितों का सरकार के साथ कोई समझौता नहीं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *