बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री जम्कट्टेल को मिला विश्वास का मत

काठमांडू, १७ जनवरी । बागमती प्रदेश के मुख्यमन्त्री शालिकराम जम्कट्टेल को प्रदेशसभा से विश्वास का मत प्राप्त हुआ है । उनके पक्ष में १०५ प्रदेश सांसदों ने मत दिया । कूल ११० सदस्यीय प्रदेशसभा में १ सांसद् अनुपस्थित थे । विपक्ष में ३ सांसदों ने मत दिया है । जम्कट्टेल के पक्ष में प्रदेशसभा में सबसे बढ़ी राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के सांसदों ने भी मत दिया है ।
गत पौष २५ गते मुख्यमन्त्री बनते वक्त प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस ने उनको समर्थन नहीं किया था । लेकिन केन्द्र में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड को कांग्रेस ने विश्वास का मत दिया है, उसकी प्रभाव प्रदेशसभा में भी पडा है । प्रदेशसभा में ३ सांसद् के साथ उपस्थित नेपाल मजदूर किसान पार्टी ने विपक्ष में मतदान किया है ।

