Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्यालय को जमीन दिया गया दान

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । बरिष्ठ पत्रकार तथा प्रजातंत्र सेनानी राम भरत साह, राम एकवाल साह तथबिजय शंकर साह ने संयुक्त रूप से 5कट्ठा जमीन धनुषा जिला के सवैला नगरपालिका के बार्ड 11इनरवा गांव स्थित केशर साह गेनियां देवी राष्ट्रीय प्राथमिक बिद्यालय को दिया गया है। इस पहले भी दाता के परिवार ने बिद्यालय स्थापना के लिए एक बीघा जमीन बिद्यालय को दान कर चुका है जिसमें तालाब भी शामिल है। अव यह बिद्यालय में12वीं कक्षा तक की पढाई संचालन होने की जानकारी राम भरत साह ने दी है। बिद्यालय में एक कट्ठा 18धूर रामदेव साह ने भी दान किए हैं। वि. सं. 2032मेंइस बिद्यालय की स्थापना की गयी थी। विद्यालय के भवन तथा अन्य विकास कार्यो के लिए वार्ड ने 44लाख तथा नगरपालिका ने 60लाख सहित 1 करोड़ 4लाख ने सहयोग किया है। मेयर कारी यादव, उप मेयर रहिमा खातुन, बार्ड 11के अध्यक्ष ई. सरोज यादव सहित कई गणमान्य जमीन हस्तांतरण कार्यक्रम के समय मौजूद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com